SSC CHSL Admit Card 2024 Sarkari Result: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से टियर 2 परीक्षा की सिटी स्लिप (SSC CHSL Tier 2 City Slip 2024) जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CHSL Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SSC CHSL Admit Card 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएचएसएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। टियर 2 परीक्षा दो सेशन में होंगे। सेशन 1 में कुल तीन सेक्शन और प्रत्येक सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। वहीं, दूसरे सेशन में तीसरे सेक्शन का दूसरा मॉड्यूल होगा। सेशन 1 एग्जाम पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक क सकते हैं।
