एजुकेशन

AIIMS NORCET 11: नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और पूरी जानकारी

एम्स नॉरसेट नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-11 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त है।

Image

AIIMS NORCET 11

AIIMS NORCET 11: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-11 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिस नंबर 103/2026 के तहत जारी इस भर्ती के जरिए AIIMS नई दिल्ली समेत देश के अन्य भाग लेने वाले AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। AIIMS NORCET 11 Notification आज 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार AIIMS के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है। इस भर्ती में कुल कितने पद भरे जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

AIIMS NORCET 11 Vacancy

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 13 अगस्त 2026 को 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

AIIMS NORCET 11 Application

एप्लीकेशन केवल वही उम्मीदवार भर पाएंगे, जिनके पास B.Sc. (ऑनर्स) नर्सिंग, B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होगी। इसके साथ उम्मीदवार का नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों का नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो साल का काम करने का अनुभव भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य (UR) और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,400 रुपये रखा गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है।

AIIMS के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले SC और ST उम्मीदवारों को उनकी कैटेगरी का प्रमाणपत्र सत्यापित होने के बाद रिजल्ट जारी होने के समय आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

AIIMS NORCET 11 Exam Date

AIIMS NORCET-11 भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होंगी।

  • NORCET प्रारंभिक परीक्षा: 12 सितंबर 2026
  • NORCET मुख्य परीक्षा: 30 सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कितनी होगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग ऑफिसर के पद पर की जाएगी। उन्हें पे मैट्रिक्स के लेवल-7 के अनुसार वेतन मिलेगा। यह पुरानी वेतन व्यवस्था के 9,300 से 34,800 रुपये के पे बैंड और 4,600 रुपये के ग्रेड पे के बराबर है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article