एजुकेशन

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026 Released: जारी हुआ बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026 Released: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने एएसआई टेक्निकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSSC Bihar ASI Technical Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल परीक्षा का एडमिट कार्ड

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026 Released: बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSSC Technical Admit Card 2026) खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSC) ने एएसआई टेक्निकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (BPSSC Technical Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करना होगा।

बता दें बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल परीक्षा 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां 100 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए बीपीएसएससी एएसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026 Download: डाउनलोड करें बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar ASI Technical Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BPSSC ASI Technical Admit Card 2026: Download Here

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

BPSSC ASI Technical Admit Card: इस बात का विशेष ध्यान रखें

यदि आपके एडमिट कार्ड नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसमें करेक्श करके आपको दोबारा मेल करवाया जाएगा।

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जरूरी

बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article