जॉब्स

ONGC Recruitment 2024: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए 2200 से ज्यादा वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

ONGC Recruitment 2024: ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन करें।

Image

ONGC में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

ONGC Apprentice Recruitment 2024: 10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन करें।

ओएनजीसी की इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 2237 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। अप्रेंटिस के इस पद के इच्छुक कैंडीडेट्स 5 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी आखिरी डेट 25 अक्टूबर, 2024 तय की गई है। 15 नवंबर, 2024 तक रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।

ONGC Vacancy Application यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ongcindia.com पर जाना होगा।
  • होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं।
  • अब अपरेंटिस भर्ती 2024’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंआवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

वैकेंसी डिटेल्स

  • पूर्वी क्षेत्र: 583 पद
  • उत्तरी क्षेत्र: 161 पद
  • पश्चिमी क्षेत्र: 547 पद
  • दक्षिणी क्षेत्र: 335 पद
  • सेंट्रल सेक्टर: 249 पद
  • मुंबई सेक्टर: 310 पद

सेलेक्शन प्रोसेस

अपरेंटिस के पद के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर आखिरी मेरिट लिस्ट तैयार होगी और योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा।प्राप्त अंक समान होने पर अधिक उम्र के व्यक्ति का चयन किया जाएगा। जॉइनिंग से पहले डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन होगा।शैक्षिक योग्यताइस पद के इच्छुक कैंडीडेट्स शैक्षिक योग्यता देखने के लिए अटैच नोटिफिकेशन देख सकते हैं। ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन अपरेंटिस भर्ती 2024 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com को विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article