एजुकेशन

Best Course After 12th Home Science: होम साइंस सिर्फ कुकिंग नहीं, 12वीं के बाद करें ये 5 बेस्ट कोर्स, मिलेगी लाखों में सैलरी

Best Course After 12th Home Science: यदि आपने भी 12वीं होमसाइंस के साथ पास की है और बेहतर करियर की तालाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यहां आप जान सकते हैं कि 12वीं के बाद होमसाइंस से कौन सा कोर्स करें।

Image

Best Course After 12th Home Science: यहां देखें 12वीं होमसाइंस के बाद बेस्ट कोर्स की लिस्ट

Best Course After 12th Home Science: आज भी कई लोग होम साइंस को केवल खाना बनाना, सिलाई-कढ़ाई या घर संभालने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बदलते समय के साथ होम साइंस एक ऐसा विषय बन चुका है जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, फैशन, मानव विकास, शिक्षा, इंटीरियर डिज़ाइन, खाद्य विज्ञान और रिसर्च जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। छात्रों के पास होमसाइंस के बाद शानदार करियर के कई विकल्प मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आपने भी 12वीं होमसाइंस के साथ पास की है और बेहतर करियर की तालाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यहां हम आपके लिए 12वीं होमसाइंस के बाद 5 बेस्ट कोर्स लेकर आए हैं।

बीएससी होम साइंस (B.Sc Home Science)

होम साइंस के छात्रों के लिए यह सबसे लोकप्रिय कोर्स माना जाता है। इसमें मानव विकास, वस्त्र विज्ञान, परिवार संसाधन प्रबंधन और खाद्य विज्ञान जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। यह कोर्स करने के बाद छात्र रिसर्च, शिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।

बीएससी न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स (BSC Nutrition And Dietics)

अगर आपकी रुचि स्वास्थ्य और खानपान में है, तो यह कोर्स बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों, संतुलित आहार और बीमारियों के अनुसार डाइट प्लान तैयार करना सिखाया जाता है। इसके बाद अस्पताल, फिटनेस सेंटर, वेलनेस क्लीनिक और हेल्थ कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं। इन दिनों इस कोर्स की काफी ज्यादा डिमांड है, क्योंकि बदलते समय के साथ लोग तेजी से अपनी फिटनेस के प्रति जागरूत होते जा रहे हैं।

फैशन डिजाइनिंग (Faishion Designing)

यदि फैशन डिजाइनिंग में आपकी दिलचस्पी है तो आपके लिए यह कोर्स बेहद शानदार हो सकता है। इस कोर्स में डिजाइनिंग, टेक्सटाइल, गारमेंट प्रोडक्शन और फैशन ट्रेंड्स की जानकारी दी जाती है। इसके बाद फैशन ब्रांड्स, डिजाइन हाउस या अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू किया जा सकता है। इसे करने के बाद आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है।

इंटीरियर डिजाइनिंग (Interior Designing)

इन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। बता दें इंटीरियर डिजाइनर का काम घर, ऑफिस, होटल और अन्य भवनों के अंदरूनी हिस्से को आकर्षक और उपयोगी बनाने का होता है। होम साइंस के छात्रों के लिए यह क्षेत्र भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस क्षेत्र में क्रिएटिविटी के साथ अच्छी कमाई की भी संभावना रहती है।

होटल मैनेजमेंट (Hotel Management)

यदि आप होटल मैनेजमेंट करना चाहते हैं तो यह कोर्स भी आपके करियर के लिए बेहतर विकल्प है। यहां फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग, होटल संचालन और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है। इसे करने के बाद आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article