SSC CGL Tier 1 Exam Date 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduated Level Examination) का आयोजन 12 से 26 सितंबर, 2025 तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों को भरना है।
कितनें पदों पर होनी है भर्ती
SSC CGL Tier 1 Exam Date 2025 आज 3 सितंबर को जारी हुई है, इस साल की परीक्षा के माध्यम से कुल 14,582 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कब आएगी परीक्षा शहर की सूचना पर्ची
SSC आवेदन की स्थिति के स्थान पर परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (परीक्षा से कम से कम 7-10 दिन पहले) जारी करेगा। उम्मीदवार इसकी मदद से अपने परीक्षा शहर, परीक्षा स्थल और तिथि की जांच कर सकेंगे।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
दूसरी ओर, एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। आवेदकों को इसे क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए यह एक अनिवार्य दस्तावेज होगा।
एसएससी सीजीएल टियर 1 के बारे में
एसएससी सीजीएल टियर 1 एक स्क्रीनिंग परीक्षा है, जो टियर 2 के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है जो एक अधिक एडवांस्ड और कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है। एसएससी, ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के कौशल जैसे मात्रात्मक योग्यता, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी, का आकलन करने के लिए टियर 1 (पहला चरण) आयोजित करता है।
