एजुकेशन

School Holiday in October 2024: इस साल अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday in October 2024: इस साल अक्टूबर में कई त्योहार आ रहे हैं और इनके साथ शनिवार और रविवार को छुट्टी मुफ्त में मिल रही हैं। अगर आप भी इस दौरान कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Image

School Holiday in October 2024

School Holiday in October 2024: अक्टूबर महीने के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू होने वाला है। इस महीने में लगातार पड़ने वाले बड़े त्योहारों की वजह से छुट्टियों (October School Closed 2024) की बहार है। अक्टूबर में नवरात्रि से लेकर दशहरा (October School Holiday 2024) और दीपावली के चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां अक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर सकते हैं।

October School Closed: जरूर चेक करें स्कूल कैलेंडर

स्कूलों में छुट्टियों की ये लिस्ट इस महीने पड़ने वाले त्योहारों पर तैयार की गई है। यदि स्कूल किसी अन्य घटना या परिस्थिति में छुट्टी की घोषणा करते हैं तो आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि स्कूल की छुट्टियों की सूची के लिए स्कूल कैलेंडर भी चेक कर लें। यदि तारीखों को लेकर कोई भ्रम हो तो संबंधित स्कूल से संपर्क भी कर सकते हैं।

DateEvent
2 अक्टूबर 2024गांधी जयंती
10 अक्टूबर 2024महासप्तमी
11 अक्टूबर 2024महाष्टमी
12 अक्टूबर 2024महानवमी
13 अक्टूबर 2024विजयादशमी
17 अक्टूबर 2024वाल्मीकि जयंती
31 अक्टूबर 2024दीपावली
ये भी पढ़ें: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

October School Holiday 2024: दिवाली के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी

अक्टूबर के अंत के साथ दीवाली की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस साल दीपावाली 31 अक्टूबर को पड़ रही है और इस शुभ त्योहार को मनाने के लिए स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रहे कि स्कूलों में त्योहारों पर छुट्टियां तो जरूर होती हैं लेकिन हर राज्य में इसकी तारीखें अलग-अलग भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि संबंधित स्कूल में संपर्क जरूर कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article