एजुकेशन

School Closed (20 January): यूपी के इस शहर में आज भी बंद रहेंगे स्कूल, जानें कहां है छुट्टी क्या है अपडेट

School Closed Today in UP (20 January): उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वजह से कुछ हद तक राहत है, लेकिन यूपी में प्रयागराज में आज भी स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि इसका कारण अत्यधिक ठंड नहीं बल्कि वहां चल रहा माघ मेला है।

School Closed Today

स्कूल बंद

School Closed Today in UP (20 January): उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वजह से कुछ हद तक राहत है, लेकिन यूपी में प्रयागराज में आज भी स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि इसका कारण अत्यधिक ठंड नहीं बल्कि वहां चल रहा माघ मेला है। जबकि देश के दूसरे हिस्सों में 19 जनवरी यानी सोमवार से स्कूलों में सामान्य तरह से पढ़ाई शुरु हुई। प्रयागराज के अलावा पंजाब, पुणे और कुछ अन्य शहरों में भी मौसम या त्योहारों या दूसरे बड़े आयोजनों के चलते स्कूल या तो बंद हैं या उनके समय में बदलाव किया गया है। जानें क्या है अपडेट

दिल्ली में भी स्कूल सामान्य तरह से शुरू हो गए।

बिहार में स्कूल खुले, Bihar School Repoen

बिहार के स्कूलों में विंटर वेकेशन 17 जनवरी को समाप्त हुए। फिलहाल किसी जिले में स्कूलों को आगे बंद रखने का आदेश नहीं दिया गया है। इसीलिए राज्य भर के स्कूल 19 जनवरी से पढ़ाई फिर से शुरू करेंगे।

यूपी में स्कूल बंद पर अपडेट, UP School Closed

प्रदेशभर में स्कूल खुल गए हैं, भले टाइमिंग अभी भी बदली हुई है। जबकि प्रयागराज में माघ मेला और पर्वों के चलते स्कूल 20 यानी आज तक बंद हैं। बता दें, यहां माघ मेला, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के कारण भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया था औरकक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 से 20 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश था।

पंजाब में स्कूल खुले, लेकिन टाइमिंग बदली, Punjab School News

पंजाब में भी कड़ाके की ठंड से कुछ राहत की खबर है, यहां स्कूल सोमवार 19 जनवरी से खुल गए हैं, लेकिन ठंड के कारण स्कूल समय में बदलाव किया गया है। सरकारी निर्देशों के अनुसार, 21 जनवरी तक प्राथमिक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपर प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे।

पुणे में छुट्टी, Pune School News

पुणे में ‘पुणे ग्रैंड टूर 2026’ साइक्लिंग इवेंट के चलते आज 20 जनवरी 2026 को कुछ इलाकों के स्कूल बंद रहने की खबर है। जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने 18 जनवरी को यह फैसला ट्रैफिक और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया था।

ध्यान रहे, भ्ले ठंड, कोहरा, प्रदूषण और स्थानीय त्योहार अभी भी कई इलाकों में नियमित स्कूल को प्रभावित कर रहे हो लेकिन प्रशासन ने साफ कहा है कि स्थिति के अनुसार आगे भी फैसले बदले जा सकते हैं।

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने अपने जिलों के स्कूलों और प्रशासनिक आदेशों पर नजर बनाए रखें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article