एजुकेशन

NEET PG Counselling 2026: PwD उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा पोर्टल

NEET PG Counselling 2026 के राउंड 1 में PwD कैटेगरी के तहत एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 28 सितंबर को इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

Image

NEET PG Counselling 2026: PwD उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस जारी

NEET PG Counselling 2026 के राउंड 1 में PwD कैटेगरी के तहत एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। MCC यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि PwD पोर्टल 1 अक्टूबर 2026 से एक्टिव हो जाएगा। PwD कैटेगरी में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपना मेडिकल असेसमेंट पूरा कराना होगा।

यह प्रक्रिया 'प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड' के जरिए की जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार को असेसमेंट के बाद अपील या दोबारा जांच की जरूरत है, तो वह Appellate Medical Assessment Board से संपर्क कर सकता है।

जरूरी तारीखें यहां से करें नोट

MCC के अनुसार, प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड के जरिए मेडिकल असेसमेंट 1 अक्टूबर से शुरू होगा। उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना असेसमेंट करा सकेंगे। वहीं, जो उम्मीदवार अपील या री-असेसमेंट कराना चाहते हैं, उनके लिए Appellate Medical Assessment Board की सुविधा 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह सुविधा 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

समय पर मेडिकल असेसमेंट पूरा करना जरूरी

MCC ने PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपना मेडिकल असेसमेंट जरूर पूरा कर लें। उम्मीदवारों को अपील और री-असेसमेंट से जुड़े नियमों की जानकारी के लिए NEET PG 2026 के 'इंफॉर्मेकशन बुलेटिन' को भी ध्यान से पढ़ना चाहिए।

PwD कैटेगरी के तहत काउंसलिंग में आगे बढ़ने के लिए निर्धारित मेडिकल असेसमेंट पूरा करना जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर यह प्रक्रिया पूरी करें।

NEET पीजी काउंसलिंग 2026 से जुड़ी नई जानकारी और आगे के अपडेट MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article