एजुकेशन

Bihar Board 2026: 10वीं-12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट DigiLocker पर जारी, जानें छात्रो को क्या होगा फायदा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने साल 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डिजिटल रूप में DigiLocker पर उपलब्ध करा दिया है। इस सुविधा को Digital India Corporation और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से शुरू किया गया है।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट DigiLocker पर जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Bihar Board Marksheet 2026: बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने साल 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डिजिटल रूप में DigiLocker पर उपलब्ध करा दिया है। यानी अब छात्रों को अपने इन जरूरी डॉक्यूमेंट के लिए सिर्फ कागज की कॉपी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। इस सुविधा को Digital India Corporation और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से शुरू किया गया है।

खास बात यह है कि DigiLocker पर उपलब्ध कराए गए शैक्षणिक डॉक्यूमेंट कानूनी रूप से मान्य हैं। ये डॉक्यूमेंट Information Technology Act, 2000 के तहत वैध माने जाते हैं।

DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट और सर्टिफिकेट?

बिहार बोर्ड 2026 की 10वीं या 12वीं परीक्षा देने वाले छात्र नीचे बताए तरीके से अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।

2. अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें। नया अकाउंट बनाने के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. अब 'Issued Documents' या 'Search Documents' सेक्शन में जाएं।

4. यहां Bihar School Examination Board को चुनें।

5. इसके बाद 10वीं या 12वीं का जरूरी डॉक्यूमेंट चुनें।

6. अब अपना रोल कोड, रोल नंबर और परीक्षा वर्ष 2026 जैसी मांगी गई जानकारी भरें।

7. जानकारी सबमिट करने के बाद आपका डिजिटल डॉक्यूमेंट उपलब्ध हो जाएगा।

इसका फायदा छात्रों को कॉलेज में एडमिशन, आगे की पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों में मिल सकता है। जरूरत पड़ने पर छात्र अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट आसानी से ऑनलाइन दिखा सकते हैं।

पुराने साल के डॉक्यूमेंट भी जल्द मिलेंगे

साल 2026 से पहले आयोजित परीक्षाओं के मार्कशीट और दूसरे शैक्षणिक डॉक्यूमेंट भी DigiLocker पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुराने रिकॉर्ड कब से डाउनलोड किए जा सकेंगे, इसकी जानकारी बोर्ड बाद में देगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article