शहर

FDA अधिकारियों पर वसूली के आरोपों पर तुकाराम मुंढे का पलटवार, बोले-'सबूत दें, दोषियों पर होगी कार्रवाई'

FDA अधिकारियों पर कथित वसूली के आरोपों के बीच आयुक्त तुकाराम मुंढे ने सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि ठोस जानकारी मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image

तुकाराम मुंढे (फाइल फोटो)

Photo : PTI

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने एफडीए के अधिकारियों पर लगे जबरन वसूली के आरोपों के बीच मंगलवार को कहा कि उन्हें इस संबंध में एक भी शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी ने गलत काम किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।एफडीए प्रमुख ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ठोस सबूत पेश करने के लिए कहा।

सोमवार को शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने एफडीए अधिकारियों पर रिश्वत लेने और होटल तथा दूसरे कारोबारों के कारोबारियों को लाइसेंस निलंबित करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंढे ने कहा कि एफडीए पूरी तरह पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है।उन्होंने कहा, 'एफडीए की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में रोजाना बुलेटिन जारी किए जा रहे हैं। छिपाने के लिए कुछ नहीं है।’एफडीए आयुक्त ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के महानिदेशक को पत्र लिखकर बताया है कि एफडीए खाद्य नियमों के उल्लंघन से जुड़े कानून को सख्ती से लागू कर रहा है।

उन्होंने कहा, 'अगर एसीबी के पास एफडीए के किसी अधिकारी के इसमें शामिल होने की जानकारी है तो उसे सतर्कता बढ़ानी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।' मुंढे ने कहा, 'रिश्वत की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा हो रहा है तो कृपया मुझे बताएं। अगर कोई गलत काम करने वाला है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। इसमें कोई सवाल नहीं है। अगर कोई अधिकारी दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article