शहर

ब्लू डायमंड होटल कांड : युवती से दुष्कर्म और मारपीट केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी रोहित गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय स्थित ब्लू डायमंड होटल में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी रोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

बेगूसराय : ब्लू डायमंड होटल में अपहरण कर लाई गई युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मोहिउद्दीननगर से दबोच लिया।

मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्लू डायमंड होटल से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को एक युवती को चाकू की नोक पर कथित तौर पर अगवा कर होटल लाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी।

चाकू की नोक पर किया था अगवा

इस मामले में होटल पहुंचने वाले विक्रम कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, युवती को चाकू की नोक पर अगवा करने के बाद उक्त होटल लाया गया। आरोप है कि यहां उसे दूसरे युवक के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रम कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार था। पुलिस की लगातार दबिश के बीच रोहित कुमार के नेपाल भागने की कोशिश की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब रोहित कुमार को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में बेगूसराय के एसपी मनीष ने वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी के मुताबिक, मुख्य आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसमें युवती से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट का वीडियो मिला है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article