बॉलीवुड

'सोने जैसा दिल है...' Salman Khan ने किया ऐसा काम, लोग करने लगे तारीफ

Salman Khan Spotted: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सलमान खान को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रहा है।

Image

सलमान खान ने जीता दिल (pic credit-instagram)

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो 'बिग बॉस 20' और आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक नया लुक सामने आया है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान हाल ही में नजर आए, जहां वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान भाईजान ने एक फैन के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। सलमान का यह प्यार भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh के सीक्वल में होगी Akshay Kumar की एंट्री? प्रोड्यूसर Anupriya Nagar ने बताया सच)

फैन के साथ तस्वीर खिंचवाकर जीता दिल

सलमान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह अपने एक फैन के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सलमान का यह अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। अक्सर सितारों के आसपास फैंस की भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन भाईजान का अपने फैन के साथ इस तरह तस्वीर खिंचवाना लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनकी तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफों का दौर शुरू हो गया। लोग उनके इस व्यवहार को पसंद कर रहे हैं और उन्हें दिल का अच्छा इंसान बता रहे हैं। सलमान खान का नया लुक भी चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। इस बार उनका अंदाज काफी शानदार नजर आया। तस्वीरों और वीडियो में उनका लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनके स्टाइल की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने वाले अंदाज को पसंद कर रहा है। सलमान खान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक झलक सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो जाती है।

salman win

सलमान खान ने जीता दिल (pic credit-instagram)

बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों अपने टीवी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए खास रहती है। हर सीजन में सलमान अपने अलग अंदाज और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article