एजुकेशन

School Closed: पालघर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट: 2 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पालघर जिला प्रशासन ने 2 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने इस दिन तेज बारिश का अनुमान जताया है।

Image

School Closed

School Closed: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पालघर (Maharashtra) जिला प्रशासन ने 2 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई के लिए Orange Alert जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने पालघर जिले में 2 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान जताया है। कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में ज्यादा सतर्कतापालघर का बड़ा हिस्सा पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आता है। लगातार बारिश से इन इलाकों में सड़कें डूबने, भूस्खलन होने और ट्रैफिक बाधित होने का खतरा रहता है। स्कूली बच्चों और कॉलेज छात्रों के आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

लोगों से अपील:

  • जरूरी न हो तो घर से न निकलें
  • जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • मौसम विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।
  • स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी होने वाली नई सूचनाओं पर ध्यान दें।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रखा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव टीमों को तैयार रहने को कहा गया है।

नोट: अभिभावक स्कूल और कॉलेज प्रबंधन से छुट्टी की पुष्टि कर लें। मौसम सामान्य होने पर कक्षाएं दोबारा शुरू करने की जानकारी संस्थान की तरफ से दी जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article