एजुकेशन

School Closed: भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल, इस जिले में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Closed: उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां बारिश का कहर अपने चरम पर है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, पूर्वी राज्य असम में भीषण ग्रमा और लू का कहर जारी है। अत्यधिक गर्मी की स्थिति के कारण असम के कामरूप (मेट्रो) के जिला प्रशासन ने छात्रों की भलाई के लिए अगले चार दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। जानें कि राज्य में कक्षाएं कब फिर से शुरू होंगी।

Image

स्कूल बंद

Photo : iStock

School Closed Due to Extreme Heat Wave: उच्च तापमान और अत्यधिक गर्मी को देखते हुए, असम के कामरूप मेट्रो जिले में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कामरूप (मेट्रो) के जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DDEO) ने 24 सितंबर से अगले चार दिनों के लिए जिले के सरकारी, प्रांतीयकृत और निजी स्कूलों सहित सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'अत्यधिक गर्मी और निर्जलीकरण के कारण छात्रों के खराब स्वास्थ्य और बेहोशी की विभिन्न घटनाएं सामने आई हैं।

कामरूप मेट्रो के तहत विभिन्न स्कूलों के संस्थानों के प्रमुखों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर और जिला आयुक्त, कामरूप मेट्रो से उचित अनुमोदन के साथ। यह निर्णय लिया गया है कि जिले में अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत कार्यरत सभी सरकारी/प्रांतीयकृत/निजी स्कूलों को 24 सितंबर से 27 सितंबर तक बंद कर दिया जाएगा।

Kamrup School Closed: डीएम ऑफिस की तरफ से नोटिस जारी

कामरूप (मेट्रो) के जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DDEO) द्वारा जारी नोटिस में आगे कहा गया है कि छात्रों को अत्यधिक गर्मी के संपर्क के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल चार दिनों तक बंद रहेंगे।

बदला गया स्कूलों का समय

इससे पहले, प्रशासन ने कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कछार जिलों में लू की स्थिति के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया था। उस आदेश में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे शुरू करने की बात कही गई थी। नोटिस में कहा गया है कि दोनों जिलों में स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12.30 बजे से पहले या बाद में समाप्त होगा। इसे सभी राज्य सरकार, केंद्र सरकार और निजी स्कूलों पर लागू किया गया। इसके बाद कामरूप में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article