एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Admit Card: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

SSC CGL Tier 1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Tier 1 Admit Card (Photo - AI/Newsroom Verified)

SSC CGL Tier 1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर SSC CGL Tier 1 Admit Card आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। 10,731 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों अब एसएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट सिंपल स्टेप फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कब है सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2026?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप और लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या अपने संबंधित रीजनल पोर्टल (जैसे ssc-cr.org आदि) पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Admit Card' टैब पर क्लिक करें और अपने रीजन का चयन करें।

स्टेप 3 - "Download Admit Card For Combined Graduate Level Examination (Tier-1)" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसकी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा हॉल में अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) जरूर ले जाएं। ध्यान रहे कि आईडी में आपकी जन्म तिथि वही हो जो एडमिट कार्ड में दर्ज है। इसके साथ ही दो हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ साथ में अवश्य रखें। एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें। गेट बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कैलकुलेटर ले जाना पूरी तरह से वर्जित है तो इन्हें अपने साथ कैरी न करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article