एजुकेशन

IBPS RRB PO PET Admit Card 2026 जारी, 16 नवंबर तक डाउनलोड करें हॉल टिकट

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB PO PET परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS ने जारी किया RRB PO PET परीक्षा का एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IBPS RRB PO PET Admit Card 2026 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB PO PET Admit Card 2026 जारी कर दिया है। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 16 नवंबर 2026 तक का समय है। यह प्री-एग्जाम ट्रेनिंग खास तौर पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी और एग्जाम पैटर्न समझने में मदद करने के लिए आयोजित की जाती है।

इसमें ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पद के लिए SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक समुदाय, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। वहीं, ऑफिसर स्केल-I के लिए SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को यह सुविधा दी जा सकती है। ट्रेनिंग ऑनलाइन मोड में भी आयोजित की जा सकती है।

IBPS RRB PO PET Admit Card 2026 Steps to Download

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।?

  1. सबसे पहले ibps.in पर जाएं
  2. होमपेज पर Recent updates के नीचे देखें और
  3. 'CRP- RRBs-XV Posted on 11 Nov, 2026
  4. Online Pre-Examination Training for Candidates who Opted for PET under CRP- RRBs-XV' नाम के लिंक पर क्लिक कर दें।
  5. नया पेज खुलेगा यहां 'Link for Online Pre-Examination Training for Candidates who Opted for PET for Officers -Scale I under CRP-RRBs-XV' पर क्लिक करें।
  6. अब Login Credential भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

22 नवंबर को होगी IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा

IBPS RRB PO प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार इसे 22 नवंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। कुल 80 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 80 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। हालांकि, एंट्री, लॉगिन, पहचान की जांच और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को मिलाकर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर करीब 110 मिनट बिताने पड़ सकते हैं।

IBPS RRB भर्ती से भरे जाएंगे 13,745 पद

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13,745 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पद का नामवैकेंसी
ऑफिस असिस्टेंट8,222
ऑफिसर स्केल-I4,256
ऑफिसर स्केल-II1,047
ऑफिसर स्केल-III220
कुल पद13,745

उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी ध्यान से जांच लें और परीक्षा से जुड़ी आगे की अपडेट के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article