एजुकेशन

SBI PO Notification 2024: एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन कब होगा जारी, ​पिछले रुझानों से करें चेक

SBI PO Notification 2024 Expected Date: भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही sbi.co.in पर प्रोबेशनरी परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी करने वाली है। सटीक तारीख नहीं आई है, लेकिन पिछले सालों के रुझानों के अनुसार इस लेख में जानेंगे कब तक जारी हो सकता है एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन

Image

एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन कब होगा जारी (image - canva)

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जल्द ही SBI PO Notification 2024 जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद SBI PO Notification 2024 Pdf Download किया जा सकेगा। इस नोटिफिकेशन को SBI Official Website sbi.co.in और sbi.co.in/web/careers/ पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। जिस दिन विज्ञपित आएगी, उसके अगले दिन से SBI PO Registration 2024 शुरू हो जाएगा। चलिए पिछले सालों के रुझानों के अनुसार समझते हैं एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 2024 कब तक होगी जारी।

ध्यान दें, तो हर साल, SBI PO Notification सितंबर माह में जारी किया जाता है। विज्ञप्ति जारी होते ही या उसके अगले दिन से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।

2023 में कब जारी हुआ SBI PO Notification

पिछले रुझानों के अनुसार यानी 2023 में, SBI PO Notification 6 सितंबर को जारी की गई थी, और पंजीकरण 7 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ था। पिछले साल एसबीआई में 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए अभियान चलाया गया था।

2022 में कब जारी हुआ SBI PO Notification

इसी तरह, 2022 में, SBI PO Notification 21 सितंबर को जारी की गई थी, और पंजीकरण 22 सितंबर, 2022 को शुरू हुआ था। उस साल एसबीआई में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए अभियान चलाया गया था।

SBI PO Notification 2024 Expected Date

पिछले सालों के रुझान से पता चलता है कि इस बार भी SBI PO Notification सितंबर माह में आ सकता है और 1500 से ज्यादा पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। बहरहाल, SBI PO Notification 2024 की सटीक जानकारी SBI PO Notification 2024 Release Date के साथ आएगी, इसलिए लेटेस्ट अपडेट व SBI PO Notification 2024 Age Limit और SBI PO Notification 2024 Apply Online के लिए इस पेज पर बने रहें। पीडीफ जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर SBI PO Notification 2024 Pdf Download करने का विकल्प दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article