SBI PO Mains 2025 Exam Date Announced: एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें, आज ही एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई थी, हो सकता है अभी कई उम्मीदवारों ने अपना परिणाम भी न चेक किया हो, कि मेंस परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों को आज प्री परीक्षा परिणाम में सफलता मिली है, वे इस लेख के माध्यम से मेंस परीक्षा की तिथि देख सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2025 (सुबह का सत्र) को किया जाएगा।
एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना में जो जानकारी है, उसका अनुवाद है, "सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें और तदनुसार आवश्यक व्यवस्था करें। विस्तृत निर्देश और कॉल लेटर बैंक की करियर वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध करा दिए जाएंगे।"
आधिकारिक कार्यक्रम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है।
बता दें, आज प्री परीक्षा का रिजल्ट तो आया लेकिन स्कोरकार्ड नहीं आया है, एक जानकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। इन स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार की श्रेणी, सभी खंडों में प्राप्त अंक, कट-ऑफ स्कोर और योग्यता स्थिति सहित विवरण होंगे।
मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को "प्रारंभिक परीक्षा का मूल कॉल लेटर (पहचान पत्र की प्रमाणित प्रति के साथ)" के साथ-साथ "मुख्य परीक्षा का कॉल लेटर" और "स्वयं से परिचित होने की पुस्तिका" और "कॉल लेटर" में दी गई जानकारी के अनुसार "अन्य आवश्यक दस्तावेज" भी साथ लाने होंगे।
एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (500 नियमित और 41 बैकलॉग) के रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
