एजुकेशन

SSC Stenographer Scorecard 2025: एसएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के फाइनल मार्क्स, ऐसे करें चेक

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के परीक्षा 2025 के फाइनल अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे से 6 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक अपने फाइनल मार्क्स देख सकते हैं।

Image

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2025 के फाइनल मार्क्स (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC Stenographer Grade C and D परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए फाइनल मार्क्स /स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा में सफल और असफल, दोनों तरह के उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं। स्कोरकार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से इसे चेक कर सकते हैं।

SSC ने स्कोरकार्ड देखने के लिए सीमित समय दिया है। उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे से 6 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक अपने फाइनल मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारीविवरण
आयोगकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षाStenographer Grade C & D
स्कोरकार्ड जारी7 अक्टूबर 2026
स्कोरकार्ड उपलब्ध7 अक्टूबर शाम 6 बजे से
अंतिम तारीख6 नवंबर 2026 शाम 6 बजे
मार्क्सपास और फेल दोनों के लिए
वेबसाइटssc.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC CHSL का नोटिफिकेशन जारी, 2536 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

समय सीमा खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड लिंक हटा दिया जाएगा और इसे दोबारा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसलिए मार्क्स चेक करने के साथ इसकी कॉपी डाउनलोड करके रखना बेहतर रहेगा।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद ‘Login or Register’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में ‘Results/Marks’ या ‘Scorecard’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां Stenographer Grade C & D Examination को चुनें।
  • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसमें दिए गए नंबरों को चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

स्कोरकार्ड में मिले अंकों की जानकारी आगे काम आएगी, इसलिए प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article