SBI Probationary Officer Prelims Exam Admit Card 2022, SBI PO Prelims Admit Card 2022: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स एग्जाम (SBI PO Prelims Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Prelims Exam 2022 Date: कब होगी परीक्षा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पीओ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इसके लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रिलिमनरी परीक्षा 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जानी है। वहीं, परीक्षा के नतीजे जनवरी 2023 में जारी किए जाने की संभावना है।
SBI PO Prelims Exam Pattern 2022: इन विषयों से होंगे सवाल
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
How to download SBI PO Prelims Exam Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर Join SBI के टैब पर जाएं और Current Openings पर क्लिक करें।
- इसके बाद Recruitment of Probationary Officer’s पर जाएं और Download
SBI PO Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें। - अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसबीआई पीओ एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Recruitment 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
एसबीआई पीओ एग्जाम 2022 के लिए 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। एसबीआई पीओ एग्जाम 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
