KSEAB Karnatka SSLC, 2nd PUC Time Table 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने एसएसएलसी और दूसरी PUC 2 परीक्षा 2027 के लिए संभावित टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर सब्जेक्टवाइज टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
संभावित शेड्यूल के मुताबिक कर्नाटक दूसरी PUC परीक्षा 1, 27 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी, जबकि SSLC परीक्षा 1, 22 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक होगी। बोर्ड ने परीक्षा 2 की तारीखों की भी घोषणा की है, जो मई 2027 में आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए केएसईएबी एसएसएलसी, पीयूसी 2 एग्जाम का टेंटेटिव शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
