टेक एंड गैजेट्स

10,200mAh की विशाल बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Vivo ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

वीवो ने अपने नए फोन Vivo Y600s Pro को घरेलू बाजार में पेश कर दिया है। इसमें 10,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। आइए कीमत और सभी फीचर्स जानते हैं।

Image

10,200mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग/photo-gizmochina

स्मार्टफोन में बार-बार चार्जिंग की टेंशन से परेशान रहते हैं, तो वीवो का नया फोन आपका ध्यान खींच सकता है। कंपनी ने चीन में Vivo Y600s Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh की दमदार बैटरी है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है।

कंपनी ने इसे 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया है। Vivo Y600s Pro के कई फीचर्स इसी साल पेश किए गए Vivo Y600 Pro से मिलते-जुलते हैं। फिलहाल नया फोन चीन में लॉन्च हुआ है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Vivo Y600s Pro की कीमत कितनी है?

वीवो ने इस स्मार्टफोन को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 2,699 यानी करीब 39,000 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 यानी लगभग 43,300 रुपये रखी गई है। फोन चार कलर ऑप्शन- मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टाररी पर्पल और वास्ट ब्लू में उपलब्ध है। ये कीमतें चीनी बाजार के हिसाब से हैं। भारत में लॉन्च होने पर फोन की कीमत अलग हो सकती है।

120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Vivo Y600s Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2,800×1,260 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें HDR और P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिख सकते हैं।

फोन में 6nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Memory Fusion फीचर के जरिए इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है और डुअल नैनो-सिम के साथ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट करते हैं और 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

10,200mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 10,000mAh है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने बैटरी बैकअप और इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगने वाले समय की जानकारी नहीं दी है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन, स्टीरियो स्पीकर, इंफ्रारेड रिमोट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का वजन कलर वेरिएंट के हिसाब से 221 से 223 ग्राम के बीच है और इसकी मोटाई 8.15 से 8.25mm तक है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article