एजुकेशन

UPSC Mains Result 2022: जारी होने जा रहा यूपीएससी मेन्स एग्जाम रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 3, 2022, 08:36 PM IST

UPSC Civil Services Main Result 2022, UPSC Main Exam Result 2022: अगर आपने भी यूपीएससी मेन्स एग्जाम 2022 में भाग लिया था तो रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आयोग ने रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार यूपीएससी मेन्स एग्जाम 2022 के नतीजे upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर देखे जा सकेंगे।

Image

यूपीएससी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

UPSC Mains Result 2022, UPSC IAS Mains Result 2022, upsc.gov.in: यूपीएससी मेन्स एग्जाम रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Civil Services Exam) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आपको रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

UPSC CSE Mains 2022: कब आएगा रिजल्ट

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नतीजे जल्द जारी होंगे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी आईएएस परीक्षा का रिजल्ट 7 दिसंबर 2022 को घोषित होगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान तो अभी तक नहीं किया है। उम्मीद है कि रिजल्ट का इंतजार इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPSC CSE Interview 2022: इंटरव्यू जल्द

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर आयोग द्वारा आयोजित इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म यानी डीएएफ (DAF) भरना अनिवार्य है। चूंकि, इंटरव्यू अगले साल की शुरूआत में आयोजित किए जाने की संभावना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी से ही इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज सहेज कर रख लें।

How to download UPSC CSE Main Exam Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Result - Civil Services (Main) Examination, 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC Main Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा

यूपीएससी द्वारा प्रिलिमनरी परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था। जबकि, मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक हुई थी। अब आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article