देश

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा ओपन लेटर

जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र’ साझा किया है। विश्व डाक दिवस के मौके पर पोस्ट किए गए इस संदेश में पुलिस ने वर्दी, विचारों और मतभेदों से ऊपर इंसानियत को प्राथमिकता देने की बात कही।

Image

दिल्ली पुलिस ने लिखा ओपन लेटर। Delhi Police X handle

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया है। पुलिस ने ‘An Open Letter to Every Citizen’ यानी ‘हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र’ शीर्षक से पोस्ट करते हुए लोगों को इंसानियत की याद दिलाई। पोस्ट में कहा गया कि वर्दी, विचारों और मतभेदों से ऊपर हम सभी सबसे पहले इंसान हैं।

दिल्ली पुलिस ने यह संदेश विश्व डाक दिवस (World Post Day) के मौके पर साझा किया और दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया। प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों के बीच इस पोस्ट को अहम माना जा रहा है।

‘

हर वर्दी, हर विचार और हर मतभेद से ऊपर इंसानियत’

दिल्ली पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा,“हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र” और इसके साथ दिल का इमोजी साझा किया। संदेश में कहा गया, "दिल्ली पुलिस ने पत्र में लिखास आपका आवाज आपका हक है, और आपकी सुरश्रा हमारा फर्ज। यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग है। फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं।"

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने तथा जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध भी किया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस का ‘हर नागरिक के नाम खुला पत्र’ वाला संदेश सामने आया है। पोस्ट में किसी राजनीतिक दल या प्रदर्शन का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, इसे प्रदर्शन से पहले के माहौल के संदर्भ में देखा जा रहा है।

विश्व डाक दिवस पर साझा किया संदेश

दिल्ली पुलिस ने यह पोस्ट विश्व डाक दिवस के हैशटैग के साथ साझा की। पोस्ट का मुख्य संदेश यह है कि विचारों और मतभेदों के बावजूद लोगों को एक-दूसरे के प्रति मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए। 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों पर नजर बनी हुई है। ऐसे में पुलिस की इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज