रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़े कई अहम अपडेट सामने आए हैं। स्टेशन मास्टर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी है। वहीं, रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के आवेदन का स्टेटस जारी हो गया है और NTPC ग्रेजुएट लेवल के 3,548 पदों पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं। नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर पद के लिए अलग केंद्रीयकृत भर्ती अधिसूचना जारी करने की योजना है। अब दो लिखित परीक्षाओं CBT-1 और CBT-2 की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
स्टेशन मास्टर भर्ती में क्या बदलेगा?
अब दो लिखित परीक्षाओं CBT-1 और CBT-2 की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।परीक्षा के बारे में
परीक्षा के लिए दो घंटे मिलेंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के आठ गुना उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट में लिखित परीक्षा का 70% और CBAT का 30% वेटेज रहेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होगा। पद का वेतन लेवल-6 और मेडिकल मानक A-2 रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
रेलवे JE भर्ती का स्टेटस जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने JE, डिपो सामग्री अधीक्षक और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट भर्ती के आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। उम्मीदवार संबंधित RRB की वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है, सशर्त स्वीकार किया गया है या खारिज हुआ है। इस भर्ती में कुल 3,993 पद हैं, जिनमें प्रयागराज के 340 पद शामिल हैं।
NTPC और जूनियर अनुवादक भर्ती के अपडेट
NTPC ग्रेजुएट लेवल के 3,548 पदों के लिए आवेदन 8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक किए जा सकते हैं। प्रयागराज में 265 पद हैं, जिनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 196 पद शामिल हैं। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। वहीं, रेलवे की आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती में जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) परीक्षा के लिए 143 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वे 8 अक्टूबर से 15 दिनों तक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड और आंसर की देख सकेंगे।
