MPHC Assistant Grade 3 Exam Date 2026 Announced: एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Assistant Grade 3 Exam Date) खबर है। मध्य प्रदेश जिला न्यायालय असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एग्जाम जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सतना, उज्जैन और सागर में आयोजित की जाएगी।
MP Assistant Grade 3 Exam Date: कब होगी एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 2 परीक्षा
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 (विज्ञापन क्र–614/परीक्षा/2026, जबलपुर दिनांक–14.08.2026) हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, उनकी ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कब आएगा एडमिट कार्ड
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश की वेबसाइट www.mhc.gov.in से आवेदन क्रमांक व पासवर्ड दर्ज कर परीक्षा दिवस के लगभग सात दिवस पूर्व से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र में दर्शित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
MPHC Assistant Grade 3 Exam Schedule 2026: ऐसे चेक करें शेड्यूल
- सबसे पहले www.mhc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPHC Assistant Grade 3 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name), माता पिता का नाम (Mother & Father Name), रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number), डेट ऑफ बर्थ (DOB), परीक्षा का नाम (Exam Name), एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Name), पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
