एजुकेशन

SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई में क्लर्क के 1538 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

SBI Clerk Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

SBI Clerk Recruitment 2026 (Photo - AI)

SBI Clerk Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसबीआई द्वारा यह भर्ती विशेष रूप से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए निकाली गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,538 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

पद और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण

एसबीआई की इस विशेष भर्ती के तहत कुल 1,538 पदों को भरा जाएगा। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

एसटी (ST)1,219 पद
एससी (SC)207 पद
ओबीसी (OBC)112 पद

प्रमुख राज्यों में रिक्तियां

राज्यवार रिक्तियों की जानकारी इस प्रकार है -

गुजरात289
महाराष्ट्र165
मध्य प्रदेश134
झारखंड133
कर्नाटक120
ओडिशा111
राजस्थान106
आंध्र प्रदेश88
तमिलनाडु65
पश्चिम बंगाल55
जम्मू-कश्मीर42
असम39

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी)। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1998 से 1 अप्रैल 2006 के बीच होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1 - सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।

स्टेप 2 - Current Openings सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

एसबीआई क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। प्रीलिम्स परीक्षा सितंबर 2026 में 100 अंकों के लिए 1 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अक्टूबर या नंबर 2026 में आयोजित होने वाली मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। इन दोनों परीक्षा मे सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article