एजुकेशन

Sainik School Result 2024: कभी भी जारी हो सकता है सैनिक स्कूल कक्षा 6 व 9 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 1, 2024, 03:47 PM IST

Sainik School Result 2024 Date and Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, एआईएसएसईई परिणाम 2024 कभी भी जारी कर सकती है, उम्मीदवार Exams.nta.ac.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

सैनिक स्कूल प्रवेश परिणाम 2024

Sainik School Result 2024 Class 6 and 9 Pdf Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, AISSEE 2024 Result कभी भी जारी होने की उम्मीद की जा सकती है, हाल ही में AISSEE 2024 Answer Key जारी की गई थी, जिसके खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया था। आंसर की 25 फरवरी, 2024 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 27 फरवरी, 2024 तक आपत्ति करने का मौका दिया गया था। चूंकि यह विंडो कुछ दिन पहले बंद हो गई है, ऐसे में अब फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट भी जारी किए जाने की तैयारी चल रही है, रिपोर्ट के अनुसार, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 रिजल्ट (Sainik School Entrance Exam 2024 Result) को मार्च के पहले सप्ताह में ही जारी किया जा सकता है।

सूचना बुलेटिन के अनुसार, Sainik School Entrance Exam, AISSEE 2024 परीक्षा के आयोजन के 6 सप्ताह बाद रिजल्ट जारी किए जाने की खबर आई थी। AISSEE 2024 का आयोजन 28 जनवरी 2024 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था, परीक्षा आयोजित हुए पांचवा हफ्ता चल रहा है, और छठे में प्रवेश करते करते रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

AISSEE 2024 Result Official Website exams.nta.ac.in या aissee.nta.nic.in पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि07/11/2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि20/12/2023
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि20/12/2023
आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि22-24 दिसंबर 2023
परीक्षा तिथि28/01/2024
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि17/01/2024
आंसर की जारी होने की तिथि25/02/2024
रिजल्ट आने की तिथिजल्द
वेबसाइटaissee.nta.nic.in

जो छात्र AISSEE 2024 Exam के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें रिजल्ट लिंक के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर बने रहना होगा।

कैसे देखें अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट - How to Check AISSEE Result 2024

  • aissee.nta.nic.in पर जाएं।
  • Public Notices में देखें रिजल्ट लिंक दिख जाएगा।
  • इसके बाद पीडीएफ सामने खुल जाएगी।

NTA All India Sainik School Admissions AISSEE Result 2024 Link जल्द एक्टिव कर दिया जाएगा।

मौजूदा समय में विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) - 2024 के परिणाम व फाइनल आंसर की आपने सामने होगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article