एजुकेशन

Sainik School Admission 2024: सैनिक स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, कितनी भरनी होती है फीस, जानें उम्र सीमा

Sainik School Admission and Fee Structure: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन होता है। इसके लिए हर साल ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का आयोजन किया जाता है। एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं। आइए सैनिक स्कूल में एडमिशन, आयु सीमा और फीस की डिटेल्स को आसान भाषा में समझते हैं।

Image

सैनिक स्कूल में एडमिशन फीस

Photo : Times Now Digital

Sainik School Admission and Fee Structure: देश के टॉप सरकारी स्कूलों में सैनिक स्कूल का नाम सबसे ऊपर आता है। सैनिक स्कूल अपने पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन को लेकर भी मशहूर है। यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्रों का भविष्य उज्जवल होता है। भारतीय सेना के तीनों अंगों में बड़े-बड़े पद पर तैनात रह चुके ऑफिसर सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं। यहां के ज्यादातर छात्र सेना में भर्ती होते हैं। Sainik School में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। बहुत कम को ही सैनिक स्कूल में दाखिला मिल पाता है। आइए सैनिक स्कूल में एडमिशन और फीस की डिटेल्स को आसान भाषा में समझते हैं।

Sainik School Admission Process: सैनिक स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन?

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन होते है। इसके लिए हर साल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से हर साल ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का आयोजन किया जाता है। छात्रों को इस परीक्षा में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करना होता है। इसमें रैंक के आधार पर एडमिशन होता है। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

Navodya Vidyalaya Admission and Fees Details यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Sainik School Admission के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्रों को 5वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए उम्र 10 साल से ज्यादा और 12 साल से कम होनी चाहिए। इसी तरह कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए छात्रों को 8वीं पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो 9वीं के लिए 13 साल से ज्यादा और 15 साल से कम उम्र होनी चाहिए।

Sainik School Fee Structure: कितनी होती है फीस

देश में कई सैनिक स्कूल है। क्षेत्र के अनुसार, सैनिक स्कूलों की फीस भी अलग-अलग हो सकती है। सैनिक स्कूल रीवा, मध्य प्रदेश की ओर से जारी साल 2020-21 की फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, एडमिशन लेने वाले छात्रों को कुल 1,15,698 रुपये खर्च करना होता है। आइए फीस स्ट्रक्चर को विस्तार से समझते हैं-

जनरल कैडेटों के लिए कुल फीस
फीस का प्रकारफीस
ट्यूशन फीस79,860 रुपये
फूड चार्ज15,338 रुपये
ड्रेस चार्ज1,500 रुपये
Casual Charge16,000 रुपये
जनरल कैडेटों के लिए अलर्ट फीस3000 रुपये
1,15,698 रुपये

Sainik School Admission AISSEE के लिए कब होता है आवेदन?

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) के लिए आवेदन प्रक्रिया हर साल नवंबर से दिसंबर महीने में शुरू होती है। आवेदन करने वाले छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी में आयोजित होती है, जिसका रिजल्ट मार्च में जारी होता है। अप्रैल-मई से नया सेशन शुरू हो जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article