एजुकेशन

Navodaya Vidyalaya Admission 2024: कैसे मिलता है नवोदय में एडमिशन, कितनी भरनी होती है फीस, जानें हर सवाल का जवाब

NVS Class 6, 9 and 11 Fees Structure 2024: नवोदय विद्यालय में प्राइमरी के बाद सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल पर नवोदय विद्यालय में दाखिला होता है। नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल हजारों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं। नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है और यहां की फीस कितनी है यहां देख सकते हैं।

Image

नवोदय विद्यालय एडमिशन

Photo : Times Now Digital

NVS Class 6, 9 and 11 Admission 2024: देश के टॉप स्कूल में शामिल नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल हजारों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। नवोदय विद्यालय अपनी पढ़ाई और अनुशासन के मशहूर है। इस स्कूल में क्लास 6, 9 और 11वीं में दाखिला होता है। बता दें कि नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) परीक्षा में पास होना होता है।

नवोदय विद्यालय में प्राइमरी के बाद सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल पर नवोदय विद्यालय में दाखिला होता है। इसमें अलग-अलग लेवल के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिले कि लिए योग्यता, उम्र, आरक्षण के नियम और प्रवेश परीक्षा की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

NVS Admission 2024 जानें क्या चाहिए योग्यता

नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास होना जरूरी है। ग्रामीण कोटे के तहत प्रवेश चाहने वाले छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा 3, 4 और 5 पास होना जरूरी है। साथ ही छात्रों को उसी जिले का होना जरूरी है, जहां वो एडमिशन लेना चाहते हैं।

नवोदय विद्यालय के कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास होना जरूरी है। वहीं, 11वीं में एडमिशन के लिए किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होने वाले छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं।

बात करें छात्रों के उम्र की तो कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 10 से 12 साल उम्र वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 9वीं में एडमिशन के लिए छात्रों की उम्र 13 साल से ज्यादा और 15 साल से कम होनी चाहिए। 11वीं कक्षा के लिए 15 साल से ज्यादा और 17 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं।

Navodaya Vidyalaya Fee Structure: कितनी होती है फीस?

फीस का प्रकारफीस प्रतिवर्ष
मेस का खर्चा19,251 रुपये प्रतिवर्ष, अंडमान, लद्दाख, तवांग, लेह और कच्छ जैसे क्षेत्र में स्थित स्कूलों में 20,205 रुपये जमा करने होंगे।
यूनिफॉर्म की खर्चा3465 रुपये प्रतिवर्ष, पहाड़ी क्षेत्र में 3,881 रुपये यूनिफॉर्म फीस के तौर पर जमा करने होंगे।
स्कूल बैग416 रुपये प्रतिवर्ष
बाथरूम आइटम1386 रुपये प्रतिवर्ष
मेडिकल, स्टेशनरी फीस1940 रुपये प्रतिवर्ष
नवोदय विद्यालय CBSE Board से संबद्ध हैं और कक्षा-छठी से बारहवीं तक प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करते हैं। प्रत्येक नवोदय विद्यालय एक हॉस्टल होता है जो छात्रों को मुफ्त भोजन और आवास, मुफ्त स्कूल वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी और आने-जाने का रेल और बस किराया प्रदान करता है। हालांकि, नाममात्र फीस के रूप में विद्यालय विकास निधि के रूप में कक्षा-9 से 12वीं तक के छात्रों से 600/- प्रति माह लिया जाता है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों की लड़कियों और बच्चों को इस फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

NVS Class 6,9 and 11 Admission Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Navodaya Admission Process: कैसे होता है एडमिशन?

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का आयोजन होता है। कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें 80 सवालों का जवाब देना होता है। इसके लिए 3 घंटे का समय मिलता है। यह प्रवेश परीक्षा OMR Sheet पर होती है।

कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए 100 अंकों का पेपर होता है। इसके लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है। इसमें हर सवाल बहुविकल्पीय होते हैं। वहीं, कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए भी 100 अंकों का पेपर होता है। इसमें 100 सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होती है। प्रवेश परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article