RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत साढ़े तीन हजार से ज्यादा संविदा-आधारित टीचिंग एसोसिएट पदों के लिए RSSB टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 की अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के तहत 32 ट्रेड्स में भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 3540 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। लेकिन ध्यान रहे, ये संविदा के आधार पर होने वाली भर्ती होगी।
ऑनलाइन फॉर्म्स कब से?
विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर माह में किया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म्स 5 मई से 3 जून तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन संख्या 06/2026 को sso.rajasthan.gov.in से देखा जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 से 03 जून 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

RSSB Teaching Associate Vacancy 2026
Rajasthan Teaching Associate Eligibility
संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और NET/PhD योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए योग्य हैं।
शैक्षिक योग्यता डिटेल में, Teaching Associate Vacancy Rajasthan Qualification
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से संबंधित या प्रासंगिक विषय में न्यूनतम 55% अंकों (या पॉइंट स्केल पर समकक्ष ग्रेड) के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), MBC और दिव्यांग श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को मास्टर स्तर पर न्यूनतम अंकों में 5% की छूट उपलब्ध है।
- डिग्री के अलावा, उम्मीदवारों को निम्नलिखित NET/ PhD शर्तों में से किसी एक को पूरा करना होगा:
- UGC/CSIR NET या कोई समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा (SLET/ SET) उत्तीर्ण की हो; या
- UGC विनियमों (2009 या 2016 और उनके संशोधनों) के अनुसार Ph.D. डिग्री प्रदान की गई हो, जो उम्मीदवार को NET/ SLET/ SET से छूट देती है।
अप्लाई के लिए लिंक (लेकिन अभी सक्रिय नहीं है)
sso.rajasthan.gov.in/
RSSB Teaching Associate Vacancy 2026 Age - आयु सीमा
आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2027 को कम से कम 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
| सामान्य / क्रीमी लेयर OBC / MBC | 600 रुपये |
| नॉन-क्रीमी लेयर OBC / MBC / EWS / SC / ST | 400 रुपये |
| दिव्यांगजन (PwD) | 400 रुपये |
चयनित लोगों को 28,850 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
RSSB Teaching Associate Vacancy 2026 Selection - चयन
योग्य आवेदकों के चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, ताकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा सके। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना को डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
