एजुकेशन

RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर की निकली भर्ती, 874 पदों के लिए कौन कर सकता है आवेदन

RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 874 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 (Photo - AI)

RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद 15 अगस्त से भर्ती के लिए बोर्ड ने आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए हैं। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले एलिजिबिलिटी आयु सीमा और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी चेक करे लें।

पदों का विवरण

पद का नामगैर अनुसूचित क्षेत्रअनुसूचित क्षेत्रकुल पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक)32922351
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमा धारक)41142
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक)72072
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमा धारक)14435179
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक)44347
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमा धारक)13318151
जूनियर इंजीनियर (यांत्रिकी / विद्युत) (डिप्लोमा धारक)30232
कुल योग79381874

कितना मिलेगी सैलरी

राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत दी जाएगी। इसमें बेसिक के साथ अन्य भत्तों को शामिल किया गया है।

क्या है जूनियर इंजीनियर के लिए एलिजिबिलिटी

अलग-अलग पदों के अनुसार, भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और एलिजिबिलिटी इस प्रकार है -

1. जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारी)

- भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech) या सरकार द्वारा घोषित इसके समकक्ष योग्यता।

- देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

2. जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमाधारी)

- मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (या 'इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स' द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा)।

- देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

3. जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक / विद्युत) (डिप्लोमाधारी)

- मान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिक (Mechanical) / विद्युत (Electrical) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (या 'इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स' द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा)।

- देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो आयोग के नियम के अनुसार, आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। साथ ही बता दें कि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियम के अनुसार, कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।

आवेदकों के लिए अन्य नियम

अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए नियम अलग है। नोटिफिकेशन के अनुसार, जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। हालांकि, उन्हें चयन प्रक्रिया के अनुसार निम्नलिखित चरणों से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों होने की स्थिति में उम्मीदवार को प्रमाण पत्र मुख्य परीक्षा में बैठने से पहले सबमिट करने होंगे। केवल साक्षात्कार से चयन होने की स्थिति में उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने से पहले पत्र सबमिट करना होगा। वहीं केवल लिखित परीक्षा / केवल साक्षात्कार होने की स्थिति में लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले करना होगा।

क्या है आवेदन की तिथियां

भर्ती में शामिल होने की तैयार कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि 874 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अगस्त से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए करीब एक महीने का समय है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक कैंडिडेट्स 14 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्हें सलाह है कि टेक्निक दिक्कतों से और वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए समय से प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है इसका सिलेक्शन प्रोसेस

भर्ती के लिए उम्मीदवार का सिलेक्शन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। जो इस प्रकार है -

  1. लिखित परीक्षा
  2. मेडिकल टेस्ट
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कैसे करें आवेदन

1. भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए OTR के लिंक पर क्लिक करें।

3. खुद को वैध मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें और व्यक्तिगत आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

4. अब उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

5. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

7. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें और प्रक्रिया पूरी करें।

भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र

ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी होना अनिवार्य है, ताकि फॉर्म भरते हुए परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या है रजिस्ट्रेशन शुल्क

सामान्य वर्ग और ओबीसी क्रीमीलेयर/अति पिछड़े वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है।

राजस्थान नॉनक्रीमीलेयर ओबीसी/अति पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये

दिव्यांगजन आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। बता दें कि ओटीआर के लिए पहले से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

भर्ती के लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान पाने के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

ई-मित्र हेल्पलाइन नंबर: 0141-2922241 / 2922238

ऑनलाइन आवेदन हेल्पलाइन नंबर: 0294-3057541

हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल ID: E-MAIL-ITCELL.RSSB@RAJASTHAN.GOV.IN और RECRUITMENTHELPDESK@RAJASTHAN.GOV.IN

अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी समस्या या शिकायत के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है; वे इसे ईमेल ID pg.rssb@rajasthan.gov.in पर भेज सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन भरते समय किसी भी प्रकार की गलत जानकारी फॉर्म में न भरें। ऐसा करने से न केवल आपका आवेदन रद्द किया जाएगा, बल्कि आप पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article