एजुकेशन

राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RSSB Basic Computer Instructor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में होगी।

Image

राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी

RSSB Basic Computer Instructor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए राजस्थान सरकार में बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,629 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 322 पद भरे जाएंगे।

अभ्यर्थी RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या राजस्थान भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड निकालने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। कुछ मामलों में लॉगिन के लिए SSO ID और पासवर्ड की जरूरत भी पड़ सकती है। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

RSSB Basic Computer Instructor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर RSSB Basic Computer Instructor Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या या SSO ID और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • परीक्षा केंद्र पर ये चीजें जरूर ले जाएं

परीक्षा की तारीख और पदों की जानकारी

RSSB बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 22 और 23 अगस्त को आयोजित करेगा। भर्ती अभियान के तहत कुल 3,951 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

पद रिक्तियां
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 3,629
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 322

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। इसके अलावा वैध फोटो पहचान पत्र भी अपने साथ रखना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ लेना बेहतर रहेगा। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई होगी, इसलिए अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए इसे पहले ही डाउनलोड कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article