RSMSSB REET Level 2 Result 2023, Rajasthan Upper Primary School Teacher Result 2023: राजस्थान रीट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 7 जून को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रीट लेवल 2 रिजल्ट 2023 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan REET Level 2 Result 2023: इन विषयों का जारी हुआ रिजल्ट
रीट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 मार्च और फाइनल आंसर-की 5 जून को जारी की गई। वहीं, बोर्ड ने आज रीट लेवल 2 साइंस और मैथ्य विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। रीट लेवल 2 एग्जाम में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 55 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है।
Rajasthan REET Level 2 Result 2023: दस्तावेज सत्यापन में होना होगा शामिल
राजस्थान रीट लेवल 2 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। बोर्ड की ओर से इसकी तारीख और समय की घोषणा तय समय के अंदर कर दी जाएगी। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download RSMSSB REET Level 2 Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान रीट लेवल 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RSMSSB REET Sarkari Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान रीट लेवल 2 परीक्षा के जरिए उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक के 27000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें साइंस और मैथ्स विषय के लिए 7435 पद शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रीट परीक्षा के लिए इस साल 9.6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
