एजुकेशन

UPSSSC: दिसंबर तक 11 और परीक्षाएं कराएगा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, 6,643 पदों पर होगा चयन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार किया है। आयोग की ओर से दिसंबर 2026 तक 11 और परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

Image

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार किया है। आयोग की ओर से दिसंबर 2026 तक 11 और परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों में 6,643 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, आयोग की ओर से इस वर्ष 30,669 पदों के लिए 13 भर्ती परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। आयोग की ओर से अलग-अलग विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिलने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विभिन्न ट्रेडों में 48 अनुदेशकों के पदों पर चयन किया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय के तहत सहायक सांख्यिकी अधिकारी समेत अन्य पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

PET-2026 में 35 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 भी इस वर्ष की प्रमुख परीक्षाओं में शामिल है। इस परीक्षा के लिए करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। PET-2026 का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है। PET परीक्षा में प्राप्त अंक तीन वर्ष तक मान्य होंगे। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली विभिन्न मुख्य भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी PET परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

एक लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 15 सितंबर तक आयोग की ओर से 30,669 पदों के लिए 13 परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। अब शेष भर्तियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। दिसंबर तक प्रस्तावित 11 परीक्षाओं के जरिए 6,643 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article