एजुकेशन

यूपी के 912 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM योगी कल सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 20 सितंबर को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रहे हैं।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 912 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

योगी सरकार में युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर देने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 20 सितंबर को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

इन पदों पर हुआ चयन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर नियुक्ति मिलेगी। इनमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

आज 818 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

बता दें प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अलग-अलग विभागों के 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।

9.30 लाख से अधिक युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी

सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। बता दें 20 सितंबर को होने वाला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पुलिस भर्ती-2023 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बादअभ्यर्थी अपने संबंधित पदों पर सेवाएं शुरू कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article