NEET PG Answer Key, Response Sheet 2026: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Answer Key) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स ज मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) की आंसर की जारी कर सकता है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही रिस्पांस शीट भी जारी कर दी जाएगी। हालांकि अभी एनटीए ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
कब हुई थी नीट पीजी 2026 परीक्षा
बता दें नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 2.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG Answer Key, Response Sheet 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले NEET PG की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET PG Amnswer Key, Response Sheet 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड व दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET PG Answer Key 2026: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यहां प्रत्येक सही उत्तर के 4 मार्क्स मिलेंगे। जबकि हर गलत जवाब के लिए एक अंक काटा जाएगा। जिन सवालों के जवाब नहीं दिए जाएंगे, उनके लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाएगा। इस बार यहां प्रश्नों की कुल संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई थी।
NEET PG Result 2026 Date: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट
बता दें नीट पीजी परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान 30 सितंबर, 2026 को तक घोषित किया जा सकता है। साथ ही कटॉफ भी जारी कर दी जाएगी।
