यश डबास दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित कंझावला गांव के रहने वाले हैं। वह ABVP से जुड़े कार्यकर्ता हैं और पिछले करीब छह वर्षों से छात्र गतिविधियों में सक्रिय हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ उनकी खेलों में भी खास रुचि रही है। वह टेनिस खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।
यश डबास ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है।
इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और सर्बिया जैसे देशों में आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) टूर्नामेंट में भारत की ओर से भी खेला है। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव मिला।
डाबास ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के प्रमुख कॉलेजों में शामिल श्री गुरु तेग बहादुर सिंह (SGTB) खालसा कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से कानून की पढ़ाई की। इस दौरान उनका ध्यान छात्रों के अधिकारों और उनसे जुड़े मुद्दों पर भी रहा।
इसके अलावा वह अभी दिल्ली विश्वविद्यालय से बुद्धिस्ट स्टडीज में मास्टर डिग्री कर रहे हैं। साल 2028 में उनका यह कोर्स पूरा हो जाएगा।