Anupriya Nagar on Hanuman Ansh: डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) जब सिनेमाघरों में पहुंची थी, तब इसके बारे में ज्यादा शोर नहीं था। फिल्म छोटे बजट में बनी थी और इसके साथ कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार भी नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की जुबान पर फिल्म का नाम चढ़ता गया और इसकी कमाई लगातार बढ़ती चली गई। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब इन सब बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने फिल्म हनुमान अंश को बॉलीवुड से मिले सपोर्ट पर बात की।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:गणेश चतुर्थी पर Ranveer Singh का खास कदम, 1000 बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ
अनुप्रिया नागर ने किया ये खुलासा
फिल्म हनुमान अंश एक बार फिर से खबरों हैं, इसकी वजह अनुप्रिया नागर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। Zoom से बातचीत में अनुप्रिया ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि हमें इंडस्ट्री के बाहर से इतना प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन अब जब मुझे इंडस्ट्री से भी इतना प्यार मिल रहा है, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैंने हमेशा इस इंडस्ट्री को बहुत ऊपर रखा है, क्योंकि मैं खुद फिल्मों की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मैंने उनके काम और उनकी कला को पसंद किया है। और अब उन्होंने हमारे बनाए हुए किसी काम पर अपनी राय दी है, तो ये मेरे लिए बहुत मायने रखती है।' उन्होंने आगे कहा कि 'इनमें से कुछ लोगों ने महाराज जी के साथ वक्त भी बिताया है। मैं देख रही हूं कि अलग-अलग समुदायों के लोग आकर फिल्म देख रहे हैं। लेकिन फिल्म देखना एक बात है। उसका सम्मान करना दूसरी बात है। वे फिल्म का सम्मान कर रहे हैं। वे जूते उतारकर फिल्म देख रहे हैं।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव
‘हनुमान अंश’ का अगला कदम क्या होगा?
बातचीत आगे बढ़ाते हुए अनुप्रिया ने ‘हनुमान अंश’ के ओटीटी प्रीमियर को लेकर भी बात की और बताया कि फिल्म को लेकर आगे क्या योजना है। इस पर उन्होंने कहा, 'अगला फैसला पहले दुनिया भर में जाने का होगा और उसके बाद ओटीटी पर जाने का। लेकिन मैं सभी से यही कहूंगी कि फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें।'
