एजुकेशन

RSMSSB CHO Recruitment 2022: राजस्थान में 3531 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 8 नवंबर से करें आवेदन, जानें योग्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 08:22 AM IST

RSMSSB CHO Recruitment 2022, RSMSSB CHO Notification 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3531 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 8 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

राजस्थान में सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock

RSMSSB CHO Recruitment 2022, RSMSSB Community Health Officer Notification 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य भर्ती इन पदों पर भर्ती के लिए 8 नवंबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर निर्धारित की गई है।

RSMSSB CHO Vacancy 2022: कितने पद खाली?

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Community Health Officer) यानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनुसूचित क्षेत्र के 460 पद और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3071 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

RSMSSB CHO Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

राजस्थान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है।

RSMSSB CHO Exam 2022: कैसे होगा चयन?

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ‌

RSMSSB CHO Application: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 8 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article