RRB Railway Technician Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Technician Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड के टेक्नीशियन के 6565 पदों पर कल यानी 30 जून से आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर (Railway Technician Recruitment) दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन ग्रेड 1 और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। यहां आप आरआरबी टेक्नीशियन के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Tehnician Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
रेलवे टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं में पास होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड 1 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना चाहिए। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढे़ं: डीयू में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
RRB Railway Tehnician Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway Technician Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ डीएसएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
Railway Tehnician Grade 1, Grade 3 Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
रेलवे टेक्नीशियन के पदों पर उम्मीदावारों का सेलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी मोड) पर आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए सेंट्रल रेलवे मुंबई, सदर्न रेलवे चेन्नई, नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में टेक्नीशियन के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
