DSSSB Forest Guard Admit Card 2026 Released: डीएसएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB Forest Guard Admit Card 2026) खबर है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (DSSSB Forest Guard Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
DSSSB Forest Guard Exam Date 2026: कब होगी फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा
बता दें डीएसएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा 7 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 52 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। एग्जाम राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर 21 शिफ्टों में निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
DSSSB Forest Guard Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB Forest Guard Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
DSSSB Forest Guard Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
DSSSB Forest Guard Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे डीएसएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्रों के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
