एजुकेशन

डीयू में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, आप भी जान लीजिए

What Documents Are Required For UG Admission: यदि आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए में एडमिशन लेने जा रहे हैं तो यहां जान सकते हैं कि इसके लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।

Image

DU UG Admission Documents: डीयू में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

What Documents Are Required For UG Admission: सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेशन 2026-27 परीक्षा के लिए कॉमन सीट अलॉकेशन सिस्टम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यहां पंजीकरण के लिए 27 जून 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के 70 से ज्यादा कॉलेजों में 71000 सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे। इस बीच छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।

ऐसे में यदि आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए में एडमिशन लेने जा रहे हैं तो यहां जान सकते हैं कि इसके लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।

What Documents Are Required For College Admission

डीयू में अधिकांश स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET UG के माध्यम से होता है। इसलिए CUET का स्कोरकार्ड और आवेदन से जुड़ी जानकारी आवश्यक होती है।

सीएसएएस पोर्टल पर भरा गया एप्लीकेशन फॉर्म

दिल्ली यूनिवर्सिटी की Common Seat Allocation System (CSAS) पोर्टल पर भरे गए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास रखें। इसमें आपकी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज होती है।

सीट अलॉटमेंट लेटर

कॉलेज आवंटित होने के बाद मिलने वाले सीट अलॉटमेंट लेटर की प्रिंट कॉपी प्रवेश के समय काम आती है। इसमें कॉलेज और कोर्स की जानकारी होती है।

DU Admision Documents, Eligibility: डीयू में एडमिन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट

इन बातों का ध्यान रखें

छात्रों से अनुरोध है कि सभी मूल दस्तावेज और उनकी 2 से 3 फोटोकॉपी साथ रखें। स्कैन की गई PDF कॉपी भी मोबाइल और ईमेल में सुरक्षित रखें। साथ ही सभी प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी एक जैसी होनी चाहिए। यदि किसी दस्तावेज में त्रुटि है तो उसे समय रहते ठीक करा लें। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कॉलेज द्वारा मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज भी समय पर उपलब्ध कराएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article