एजुकेशन

Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन, जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई

उत्तर पश्चिम रेलवे ने हाल ही में 2008 पदों को भरने के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने हाल ही में अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस विज्ञापन के जरिये 2008 पदों को भरा जाना है। RRC जयपुर की ओर से निकाली गई इस भर्ती के तहत आज 23 अक्टूबर 2026 से लेकर 22 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (Railway Apprentice Recruitment 2026 Official Website) rrcjaipur.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के लिए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे ट्रेड शामिल हैं।

किस यूनिट में कितनी जगह हैं, इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

डिवीजन/यूनिटट्रेनिंग स्लॉट
अजमेर डिवीजन500
बीकानेर डिवीजन524
जयपुर डिवीजन580
जोधपुर डिवीजन134
B.T.C. कैरेज, अजमेर101
B.T.C. लोको, अजमेर69
कैरेज वर्कशॉप, बीकानेर33
कैरेज वर्कशॉप, जोधपुर67
कुल2,008

कौन कर सकता है आवेदन? Railway Apprentice Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो।

उम्र सीमा? Railway Apprentice Recruitment 2026 Age

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 22 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया? Railway Apprentice Recruitment 2026 Selection

रेलवे की इस अप्रेंटिस भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। दोनों के प्रतिशत अंकों के औसत को चयन का आधार बनाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन? Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

योग्य उम्मीदवार RRC जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में अपने ट्रेड, जरूरी योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। (Railway Apprentice Recruitment 2026 Last Date) आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article