DRDO TBRL Internship Recruitment 2026: यदि आप भी अभी कॉलेज में हैं लेकिन डीआरडीओ में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (DRDO TBRL Internship Recruitment)खबर है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री के लिए (TBRL) इंटर्न की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी 10 ब्रांचों में इंटर्नशिप की भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
बता दें इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट या असाइनमेंट के लिए उनकी उपयुक्तता और अन्य जरूरी मानकों को भी देखा जाएगा। आवेदन मिलने के बाद उम्मीदवारों की जांच की जाएगी और योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन में आखिरी सेमेस्टर या वर्ष तक के कुल अंक, CGPA और उम्मीदवार की प्रोफाइल को ध्यान में रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन या फोन के जरिए इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। वहीं अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो उनकी जन्मतिथि के आधार पर फैसला लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
ईमेल पर दी जाएगी जानकारी
जिन उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा, उन्हें आवेदन फॉर्म में दिए गए ई-मेल एड्रेस पर सूचना भेजी जाएगी। इस ई-मेल में जॉइनिंग की प्रक्रिया, इंटर्नशिप के नियम, शर्तें और जरूरी दिशा-निर्देश बताए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं होगा, उन्हें अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। यहां इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट बनवाना होगा। यह प्रमाण पत्र जॉइनिंग के समय जमा करना अनिवार्य होगा।
DRDO TBRL Internship Recruitment 2026: ऐसे करें इंटर्नशिप के लिए आवेदन
- सबसे पहले DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DRDO Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद फॉर्म पूरा भरकर अपने सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच कर सबमिट करवाएं।
इंटर्नशिप पूरी होने पर मिलेगा प्रमाण पत्र
इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपना प्रोजेक्ट वर्क पूरा करना होगा, उसका मूल्यांकन पास करना होगा और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी। साथ ही इंटर्नशिप से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी।
इंटर्नशिप बीच में छोड़ने पर
अगर कोई छात्र किसी कारण से इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाता है या इसे बीच में ही छोड़ देता है, तो उसे इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। ऐसे उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के लिए कोई भुगतान भी नहीं किया जाएगा।
