एजुकेशन

RRB NTPC UG Exam City Slip 2026: रेलवे ने जारी की परीक्षा शहर की पर्ची, जानें कैसे करें डाउनलोड

RRB NTPC UG Exam City Slip 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी के तहत अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सीबीटी 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC UG Exam City Slip 2026

RRB NTPC UG Exam City Slip 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के तहत अंडरग्रेजुएट (UG) पदों की पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है। बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सिटी स्लिप का सीधा लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर (SMS) और ईमेल आईडी पर भी भेज दिया है।

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें RRB NTPC UG Exam City Slip

स्टेप 1 - आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए RRB NTPC UG Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अब आपके सामने आपकी एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

कब आएगा RRB NTPC UG Exam Admit Card?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इसके बाद अब एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा से 4 दिन पहले बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन जून में 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 को किया जाएगा। इसके अनुसार, परीक्षा के 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

क्या है परीक्षा पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा कंप्यूटर मोड में यानी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि 90 मिनट की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग है तो प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article