एजुकेशन

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे ने जारी किया जूनियर इंजीनियर के 4029 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर के 4029 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। अब परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

Image

रेलवे ने जारी किया जूनियर इंजीनियर के 4029 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल

RRB JE Recruitment 2026 Exam Date Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में Junior Engineer (JE) भर्ती 2026 के लिए CEN 04/2026 नोटिफिकेशन जारी किया था, अब आज इस परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के कुल 4,029 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीखों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 थी। परीक्षा शुल्क 15 सितंबर तक जमा किया जा सकता था। आवेदन की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब उम्मीदवार 16 से 25 सितंबर 2026 तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

RRB JE Recruitment 2026 Exam

CEN 04/2026 के तहत Junior Engineer पदों के लिए परीक्षा 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी और जरूरी निर्देशों के लिए RRB की ओर से जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

पदों का विवरण

इस भर्ती में Junior Engineer के कुल 4,029 पद हैं। कैटेगरी के हिसाब से पदों का विवरण इस तरह है:

सामान्य वर्ग (UR): 1,714 पद
OBC: 919 पद
EWS: 398 पद
SC: 632 पद
ST: 366 पद
Stage I परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य/ ओबीसी/ EWS उम्मीदवारों को 400 रुपये और SC/ ST/ PH तथा महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये वापस किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

बता दें, योग्य उम्मीदवारों का चयन CBT 1, CBT 2, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित लोगों को लेवल 2 के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article