RRB Group D Result 2022 @
पांच चरणों में हुई परीक्षा
जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam) में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम और आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आयोजित की गई थी।
एक करोड़ उम्मीदवारों का रिजल्ट जल्द
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D recruitment) के जरिये 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाना है, इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक लोग उपस्थित हुए थे। यही कारण है कि परीक्षा को पांच चरणों में आयोजित किया गया था।
Read More - घोषित हुए असम सीधी भर्ती ग्रेड 3 परिणाम
कब जारी होगा रिजल्ट
एक्सपर्ट की मानें तो इन्हीं दिनों आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम (RRB Group D Result) जारी हो सकता है। लेकिन परिणाम घोषित होने की तारीख और समय के बारे में अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कैसे होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Result Website) में चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, पहला कंप्यूटर आधारित परीक्षण है, जिसका सफल आयोजन हो चुका है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और अंत में चिकित्सा और दस्तावेज सत्यापन होगा। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डी पद पर भर्ती किया जाएगा।
कट-ऑफ अंक व सैलरी
आरआरबी सीबीटी परीक्षा के कट-ऑफ अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों के साथ जारी करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी का वेतन 7 वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये प्रति माह (RRB Group D Salary) है।
