एजुकेशन

RRB Group D Exam City Slip 2022: जारी हुई आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:56 AM IST

RRB Group D Phase V Exam City Slip 2022 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने ग्रुप डी लेवल 1 फेज 5 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है।

Image

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS

  • आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
  • बोर्ड की रीजनल वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड।
  • रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड भी जल्द होगा अपलोड

RRB Group D Phase V Exam City Slip 2022 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम के लिए इंटीमेशन स्लिप यानी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह‌‌ आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ‌इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

आरआरबी द्वारा दक्षिण पश्चिमी रेलवे के लिए पांचवें चरण की परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड होगा। इस हिसाब से एडमिट कार्ड 2 अक्टूबर तक जारी होने की उम्मीद है। सभी अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट से पांचवें चरण की परीक्षा के लिए इन स्टेप्स से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RRB Group D Phase V Exam City Slip 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'The link for Exam City Slip for CBT Phase -V of CEN RRC 01/2019 (Level-1): Click Here for Exam City Slip Link for CBT Phase-V' पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ‌

एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 42355 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15559 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7984 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27378 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10381 पद शामिल हैं।

कई फेज में हुई परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भर्ती के लिए एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ‌इतनी अधिक संख्या की वजह से रेलवे ने कई फेज में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया। आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू हुई थी और यह 7 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। इससे पहले तीसरे चरण की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित की गई। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article